दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर मथुरा और पलवल के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हादसे के बाद कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया और कुछ को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि आगरा रेल मंडल में यह हादसा हुआ, जिसमें मालगाड़ी के कई वेगन पटरी से उतर गए। इसके चलते रेलवे लाइन अवरुद्ध हो गई और प्रभावित ट्रेनों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Festival Special Train: रेल यात्रियों के लिए राहत, आज से अजमेर से चलेंगी 11 स्पेशल ट्रेन; देखें डेट और टाइम
यहां देखें प्रभावित प्रमुख ट्रेनें
नंदा देवी एक्सप्रेस (देहरादून–कोटा): हजरत निजामुद्दीन से कोटा के बीच रद्द।
नंदा देवी एक्सप्रेस (कोटा से): कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच रद्द।
नई दिल्ली–सोगरिया सुपरफास्ट ट्रेन: बुधवार को रद्द।
सोगरिया नई दिल्ली एक्सप्रेस (कोटा से): रद्द।
गरीब रथ एक्सप्रेस (बांद्रा–हजरत निजामुद्दीन): रतलाम से डायवर्ट, कोटा नहीं आएगी।
गोल्डन टेंपल मेल (मुंबई–अमृतसर): रतलाम से डायवर्ट, कोटा रेल मंडल के 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
इंदौर–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस: सवाई माधोपुर से डायवर्ट होकर जयपुर-अलवर होते हुए नई दिल्ली जाएगी।
हापा–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: सवाई माधोपुर से डायवर्ट।
मुंबई सेंट्रल–शकूरबस्ती सुपरफास्ट ट्रेन: कई घंटे देरी से चल रही है।
राजधानी एक्सप्रेस (हजरत निजामुद्दीन–तिरुवंतपुरम): बांदीकुई-दौसा होकर डाइवर्ट रूट से कोटा जा रही है।
दुरंतो एक्सप्रेस (हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल): गाजियाबाद-हाथरस-आगरा फोर्ट होते हुए कोटा लाई जा रही है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन शेड्यूल की जांच कर लें और जरूरी सूचना सोशल मीडिया या रेलवे वेबसाइट से प्राप्त करें।