फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, खंभे से टकराई अनियंत्रित कार, चार लोगों की मौत

Wed, 07 May 2025 02:36 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

मृतकों में एक ही परिवार के सतीश चंद्र गोयल, उनकी पत्नी कुसुम, 11 वर्षीय बेटी रितिका और शैलेंद्र सिंह शामिल हैं। सतीश का बेटा विशाल गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
खंभे से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तेज गति से चलती हुई कर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य पति-पत्नी और बेटी शामिल हैं। वहीं बेटा गंभीर घायल है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। यह पूरा हादसा रामगंज मंडी थाना क्षेत्र में हुआ। वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में अलर्ट, सीमा इलाके सील, स्कूल बंद; घरों में रहने के निर्देश

रामगंज मंडी थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि दुर्घटना सनखेड़ा के निकट पुलिया के पास हुई। यहां पर तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा गई। घटना में सतीश चंद्र गोयल उनकी पत्नी कुसुम और 11 वर्षीय बेटी रितिका की मौत हुई है। हादसे में शैलेंद्र सिंह की मौत हुई है, जबकि सतीश का बेटा विशाल गंभीर घायल है, जिसको झालावाड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हादसे के बाद महत्वपूर्ण के परिजनों को सूचना दे दी है। सभी शवों को रामगंज मंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यहां पर मृतकों के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Hanumangarh Mock Drill: पहला सायरन बजते ही बंद करनी होंगी लाइटें, रखें ब्लैकआउट ताकि न हो सके हवाई हमला

जानकारी में सामने है कि सतीश चंद्र गोयल सुपरवाइजर और शैलेंद्र सिंह लेबर कांट्रेक्टर हैं। शैलेंद्र सिंह के बेटे का ग्वालियर में एजुकेशन के संबंध में कोई कार्यक्रम था। सतीश को भी अपने घर उत्तर प्रदेश जाना था। इसलिए वो भी ग्वालियर तक इनके साथ आने के लिए तैयार हो गए। सभी लोग सिलवासा से मंगलवार को सुबह 11:00 बजे रवाना हो गए थे और देर रात को यह हादसा हो गया। मृतक शैलेंद्र सिंह और सतीश चंद्र गोयल का संबंध दादर नगर हवेली के सिलवासा स्थित संदीप टैक्स टूरिस्ट प्राइवेट लिमिटेड से है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें