वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया मेल एक्सप्रेस ट्रेन का निरीक्षण
कोटा रेल मंडल में यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कोटा मंडल द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने गाड़ी संख्या 12903 मुम्बई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस का कोटा से भरतपुर तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय एवं मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशों के अनुरूप जैन द्वारा गाड़ी की पैंट्री कार की स्थिति का विशेष रूप से जायजा लिया गया, जिसमें कई अनियमितताएं पाई गईं।