फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: 12,500 देकर खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस की छापेमारी पड़ते ही मचा हड़कंप; पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 06:01 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में पांच सौ और दो सौ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच जुटी है।
विज्ञापन
नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले में पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चेचट थाना पुलिस ने मोड़क रोड स्थित एक निजी होटल के पास छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 और 200 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नियमित गश्त और नाकाबंदी के दौरान की गई। इस दौरान कुछ संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिस पर पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से 500 रुपये के तीन और 200 रुपये का एक नकली नोट बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने जाहिद और इस्लाम नामक आरोपियों को हिरासत में लिया।

12,500 रुपये में खरीदे थे 30 हजार के नकली नोट
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने करीब 30 हजार रुपये के नकली नोट महज 12,500 रुपये के असली नोट देकर खरीदे थे। इसके बाद वे इन नोटों को बाजार में चलाकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


तीन और आरोपी गिरफ्तार
आगे की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकली नोट वकार और वसीम से लाते थे, जबकि पुलिस द्वारा बरामद किए गए नोट सोहेल नाम के युवक से लिए गए थे। आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने वकार, वसीम और सोहेल को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को फिर दो दिन की रिमांड पर भेजा गया; पूर्व सीएस पंत का लिया नाम
विज्ञापन


ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत चेचट थाना पुलिस को यह सफलता मिली है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई में चेचट थाना पुलिस के साथ सुकेत थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें