फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: कफ सिरप पीने से महिला की मौत के बाद ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, मेडिकल स्टोर-गोदाम से 500 बोतलें जब्त

Wed, 22 Oct 2025 04:55 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: कोटा में कफ सिरप पीने से महिला की मौत के बाद ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर और गोदाम पर छापा मारकर 500 बोतलें जब्त कीं। अहमदाबाद से आई खेप के सैंपल जांच में भेजे गए हैं। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय होगी।
 
विज्ञापन
ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में कफ सिरप पीने से हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में अब ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग कंट्रोलर टीम ने मेडिकल स्टोर और गोदाम पर छापा मारकर 500 से अधिक कफ सिरप की बोतलें जब्त की हैं। इन सभी बोतलों के सैंपल जांच के लिए सरकारी लेबोरेटरी में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन

 
यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोलर देवेंद्र गर्ग के नेतृत्व में की गई। हालांकि अधिकारी इस पर खुलकर बयान देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जब्त की गई सिरप की खेप अहमदाबाद से मंगाई गई थी।
 
जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
ड्रग विभाग के साथ-साथ पुलिस भी इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सिरप की लैब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल, महिला की मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कफ सिरप की गुणवत्ता और रासायनिक तत्वों को लेकर संदेह जताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत दवा की खराबी से हुई या किसी अन्य कारण से।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: तीन बच्चों को खो चुकी महिला समेत दो और ने जोधपुर में तोड़ा दम, अब तक 26 लोगों की गई जान
 
यह था पूरा मामला
अनंतपुरा थाना क्षेत्र के अजय आहूजा नगर में रहने वाली 57 वर्षीय कमला देवी दीपावली की सफाई कर रही थीं। इस दौरान उन्हें खांसी-जुकाम की शिकायत हुई तो उनका बेटा रंगबाड़ी स्थित एक मेडिकल स्टोर से ‘RESPIZER’ नाम की कफ सिरप लेकर आया। सिरप पीने के कुछ ही समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हार्टबीट लगातार कम होती जा रही थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना के बाद सिरप की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और पुलिस से जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
प्रशासन सतर्क, फार्मा कंपनियों पर नजर
इस घटना के बाद ड्रग विभाग और स्थानीय प्रशासन ने फार्मा उत्पादों की गुणवत्ता की जांच बढ़ा दी है। कई मेडिकल स्टोर्स और वितरकों से कफ सिरप के बैच नंबर, सप्लाई चेन और स्टोरेज डिटेल्स मांगी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: बाइक से आए दो युवक, लात मारकर गिराई स्कूटी और पीटकर छीनी सोने की चेन; RJS महिला जज के साथ हुई घटना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें