फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: सास-ससुर ने हड़पी पांच बीघा जमीन, पति की मौत के बाद पत्नी ने 11 ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 13 Dec 2025 07:57 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

धोखे से पांच बीघा जमीन हड़पने के मामले में एक बहू ने अपने ससुराल परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि सास-ससुर और अन्य परिजनों ने उसके पति से धोखे से दस्तावेज साइन करवाकर जमीन अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
बहू ने ससुराल पक्ष के खिलाफ करवाया प्रकरण दर्ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक बहू ने प्रताड़ना और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए अपने सास-ससुर और परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहू का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने षड्यंत्रपूर्वक उसके पति लोकेश के नाम की पांच बीघा जमीन हड़प ली।

विज्ञापन


पीड़ित बहू दीपिका का कहना है कि उसके पति लोकेश का टेंट हाउस का काम था और खेड़ा रामपुर गांव में उनके नाम पर पांच बीघा जमीन थी। साल 2012 में सास-ससुर और ससुराल पक्ष के अन्य परिवारजनों ने धोखे से लोकेश से कुछ दस्तावेजों पर साइन करवा लिए। इसके बाद ससुर भेरूलाल ने अपने नाम पर पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनवा ली, जिसके बारे में दीपिका और उसके पति को कोई जानकारी नहीं थी।

दीपिका ने बताया कि इस साल जब उन्होंने लोन पर गाड़ी खरीदने के लिए जमीन के कागजात बैंक में जमा करवाए, तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद लोकेश की तबीयत बिगड़ गई और बीमारी के चलते सितंबर माह में उनकी मौत हो गई। दीपिका ने कहा कि उसकी तीन बेटियां हैं, जिनमें सबसे बड़ी 13 साल की है और अब उनके पास कोई आजीविका का साधन नहीं है। इस साजिश में सास-ससुर के अलावा पांच ननद और चार ननदोई भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: ACB के हत्थे चढा घूसखोर डॉक्टर नेताओं के नाम पर करता था वसूली,जांच में चौंकाने वाले खुलासे...

दीपिका ने कोर्ट में शिकायत पत्र दाखिल किया, जिसमें सभी पर धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद कोर्ट ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

दीपिका के वकील लोकेश कुमार सैनी ने बताया कि ACJM पीसीपीएनडीटी कोर्ट में पेश की गई शिकायत में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष ने पति की बीमारी का फायदा उठाकर जमीन अपने नाम करवाई। उन्होंने कहा कि जमीन बाद में सास के नाम ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन


वहीं उद्योग नगर थाने के एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि बहू ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दी थी। कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें