फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: कॉलेज प्रिंसिपल पर लगा छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, फेल करने की दी धमकी; जानें

Mon, 14 Apr 2025 11:32 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य उन्हें अश्लील मैसेज भेजते हैं और चार पांच लड़कियों को चैंबर में बैठाकर बाहर से दरवाजा लगवा दिया जाता है। शिकायत में बताया गया है कि पिछले साल दिसंबर में संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया था, उस समय झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
कॉलेज प्रिंसिपल पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में एक गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल पर आरोप है कि प्राचार्य ने बात नहीं मानने पर कम नंबर और फेल करने की धमकी दी। इस मामले में छात्राओं ने कॉलेज की नोडल ऑफिसर डॉक्टर सीमा चौहान को शिकायत भी की थी। छात्राओं द्वारा दी हुई शिकायत को आयुक्तालय जयपुर भेज दिया गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी जवाब राज्य सरकार से नहीं आया है। वहीं, इस मामले की शिकायत भी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है। लगातार आरोपों में घिरे प्रिंसिपल ने भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tonk News: सचिन पायलट बोले- राजस्थान में सरकार की व्यवस्थाओं की पोल उनके ही विधायक, मंत्री और नेता खोल रहे
 
छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य उन्हें अश्लील मैसेज भेजते हैं और चार पांच लड़कियों को चैंबर में बैठाकर बाहर से दरवाजा लगवा दिया जाता है। शिकायत में बताया गया है कि पिछले साल दिसंबर में संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया था। उस समय झगड़ा हो गया था। आरोप लगे थे कि जो लड़कियां प्रिंसिपल की खास हैं, उन्हें ज्यादा तवज्जो दी जाती है। माउंट आबू और चित्तौड़गढ़ विजिट के दौरान भी कुछ लड़कियों को अपनी कार में ले जाने का प्रिंसिपल पर आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस संबंध में हायर एजुकेशन विभाग के डायरेक्टर विजय पंचोली ने बताया कि सात अप्रैल को एक शिकायत मिली थी। लिखित शिकायत में छात्राओं के नाम और हस्ताक्षर भी शामिल हैं। शिकायत को आगे भेज दिया गया है। शिकायत के साथ में कुछ स्क्रीनशॉट भी छात्राओं ने भेजे थे। इस संबंध में जांच कमेटी आयुक्तालय के स्तर पर ही गठित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर बोले डोटासरा- 13 दिन बाद भी आहूजा पर कार्रवाई नहीं, चुप क्यों हैं सीएम?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें