फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बूंदी में एसीबी की कार्रवाई, चार हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 06:52 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

Bundi: पटवारी किसान भंवर लाल से खातेदारी दर्ज करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। जिस पर किसान ने बूंदी एसीबी में रिश्वत की शिकायत की थी। आज बूंदी एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई का जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
बूंदी में एसीबी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी किसान भंवर लाल से खातेदारी दर्ज करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। जिस पर किसान ने बूंदी एसीबी में रिश्वत की शिकायत की थी। आज बूंदी एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई का जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी ने रिश्वत ली, तो इशारा पाते ही एसीबी की टीम ने दबिश दे दी और रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेमंत पालीवाल को रायथल तहसील के सरकारी कक्ष में रंगे हाथ पकड़ा और राशि को पेंट की जेब में रखे पर्स से बरामद किया। 
विज्ञापन


बूंदी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एएसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया एसीबी बूंदी इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसकी भूमि को गैर खातेदारी से खातेदारी में दर्ज करवाने की एवज में पटवार हल्का गोठड़ा अतिरिक्त चार्ज रायथल आरोपी पटवारी हेमन्त पालीवाल द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी अतिरिक्त पुलिस आरोपी पटवारी द्वारा शिकायत अधीक्षक प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में सत्यापन सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानचंद द्वारा मय टीम के ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी हेमन्त पालीवाल को गिरफ्तार किया गया। एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

1 हजार पहले ले चुका था पटवारी, 4 हजार के लिए कर रहा परेशान
एएसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया कि पीड़ित किसान भंवर लाल की जगन्नाथपुरा पटवार हल्का गोठड़ा तहसील रायथल में स्थित जमीन है। जिसका खसरा नंबर 189 है। उक्त भूमि गैर खातेदारी में दर्ज है। उसे परिवादी गैर खातेदारी से खातेदारी में दर्ज करवाना चाहता था। जिसके संबंध में परिवादी पटवारी से मिला तो आरोपी पटवारी हेमन्त पालीवाल द्वारा परिवादी से रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत परिवादी द्वारा 23 सितंबर को एसीबी चौकी पर प्रस्तुत की गई। शिकायत का दिनांक 24 सितंबर को प्रथम, 26 सितंबर को द्वितीय गोपनीय सत्यापन करवाने पर रिश्वत मांग करने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान आरोपी पटवारी द्वारा सितंबर को परिवादी से 1000 रूपये प्राप्त किये गये एवं शेष 4000 रूपये रिश्वत राशि बाद में लेना तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें