फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: गांव में लगातार मिली खामी के बाद बनियानी सरपंच को प्रशासक पद से हटाया, जानें पूरा मामला

Mon, 24 Feb 2025 10:40 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

प्रदेश के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने लाडपुरा पंचायत समिति पंचायतों तीरथ, गोदलियाहेड़ी और बनियानी ग्राम पंचायतों को दौरा किया था। इसी बीच मंत्री ने पंचातय कार्यालयों में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया था। जहां पर कई अनियमितताएं पाई गई थी।
विज्ञापन
सरपंच मोहिउद्दीन गुड्डू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा ग्रामीण क्षेत्र के लाडपुरा पंचायत समिति की ग्राम बनियानी के सरपंच मोइजुद्दीन गुड्डू को प्रशासक पद से मुक्त कर दिया है। ये ओदश राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने दिए है। आदेश में बताया गया है कि बनियानी ग्राम पंचायत में जांच करवाई गई थी। जिसमें कई खामियां और कमियां सामने आई। जिसके बाद सरपंच मोइजुद्दीन गुड्डू को प्रशासक पद से मुक्त कर दिया है। ऐसे में अब जिला कलेक्टर द्वारा उपसरपंच या अन्य वार्ड से किसी पंच को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


कोटा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जयपुर से एक टीम जांच करने के लिए बनियानी गांव पहुंची थी। जहां पर टीम ने पंचायत के रिकाॅर्ड चैक किए थी। ऐसे में पंचायत में होने वाले काम को लेकर जांच टीम को कई अनियमितांए नजर आई थी। जिसकी रिपोर्ट बनाकर जयपुर भेजी गई। जिसके बाद जयपुर से आदेश जारी कर बनियानी सरपंच मोइजुद्दीन गुड्डू को प्रशासक मुक्त कर दिया है।

शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया था दौरा
मोइजुद्दीन गुड्डू को प्रशासक मुक्त करने की जानकारी में सामने आया कि प्रदेश के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने लाडपुरा पंचायत समिति पंचायतों तीरथ, गोदलियाहेड़ी और बनियानी ग्राम पंचायतों को दौरा किया था। इसी बीच मंत्री ने पंचातय कार्यालयों में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया था जहां पर कई अनियमितताएं पाई गई थी।
विज्ञापन


वहीं बनियानी पंचायत कार्यालय में भी ताला लगा मिला और रिकाॅर्ड गायब थे। गा्रमीणों से जानकारी ली तो सामने आया कि सरपंच मोइजुद्दीन गुड्डू गांव में सफाई और विकास कार्याे की अनदेखी कर रहे है। अस्पताल की पुताई और अन्य कामो के लिए लाखो रुपये का बजट आया था लेकिन वो काम आज तक अधूरे है। वहीं ग्राम सभा की बैठक के रजिस्टर में भी कई हस्ताक्षर फर्जी पाए गए, जिसके बाद मंत्री दिलावर ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने का कहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें