फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: नीट की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

Sun, 26 Oct 2025 09:09 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

छात्र जवाहर नगर थाना क्षेत्र के युवा रेजीडेंसी में अपने ममेरे भाई के साथ रह रहा था। सुबह गेट न खोलने पर हॉस्टल इंचार्ज और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां रोशन अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जवाहर नगर थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में एक हॉस्टल में रह रहे छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। छात्र कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मृतक छात्र की पहचान ओडिसा निवासी रोशन के रूप में हुई है, जोकि जवाहर नगर थाना क्षेत्र के न्यू राजीव गांधी नगर इलाके की युवा रेजीडेंसी में रह रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को एंबुलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल भिजवाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा छात्र के परिजनों को दे दी गई है। वहीं छात्र के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी में सामने आया है कि जब हॉस्टल इंचार्ज ने देखा तो छात्र रोशन अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में अचेत मिला था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस का कहना है कि हॉस्टल इंचार्ज की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के कमरे की तलाशी ली। हालांकि कमरे से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ, जिससे मौत के कर्म का खुलासा हो सके।

ये भी पढ़ें- अजमेर में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जवाहर नगर थाना अधिकारी राम लक्ष्मण ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। छात्र पिछले 4 महीने से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। सामने आया है कि मृतक छात्र के साथ इसका एक ममेरा भाई भी रहता था। दोनों एक साथ ही रूम में रहते थे। रात को दोनों ने एक साथ खाना भी खाया और सुबह बातचीत भी हुई है। इसके बाद उसका भाई कोचिंग चला गया जब वह वापस आया तो रोशन ने गेट नहीं खोला। शक होने पर इंचार्ज को बुलाया गया और गेट खोल कर देखा तो रोशन अचेत अवस्था में पड़ा था। वहीं अभी तक सामने आया है की छात्र को किसी भी तरह की कोई बीमारी भी नहीं थी। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है, जिनके कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें