फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: केमिकल फैक्टरी में टैंक सफाई के दौरान युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; परिजनों का विरोध

Sun, 12 Apr 2026 06:26 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: कोटा की केमिकल फैक्टरी में टैंक सफाई के दौरान विक्रम लखावा की मौत हो गई। परिजनों ने सुरक्षा उपकरण नहीं देने का आरोप लगाते हुए 50 लाख मुआवजे की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टैंक की सफाई करने उतरे युवक की हुई मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले के रानपुर इलाके में स्थित फार्विनेक्स केमफार्म प्राइवेट लिमिटेड की केमिकल फैक्टरी में टैंक की सफाई के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया।

विज्ञापन

 
मृतक हेल्पर के रूप में कर रहा था काम
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 23 वर्षीय विक्रम लखावा के रूप में हुई है, जो लखावा गांव का निवासी था। वह फैक्टरी में हेल्पर के पद पर कार्यरत था और मजदूरी करता था। टैंक के अंदर सफाई के दौरान वह अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करवाया जाता है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते मास्क, ग्लव्स और गैस से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते, तो विक्रम की जान बचाई जा सकती थी। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग उठाई गई। विरोध के दौरान लोगों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

पढ़ें- धार्मिक स्थल पर फेंका पेट्रोल बम: अलवर में प्रतिबंधित मांस मिलने से बढ़ा तनाव; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस सख्त
 
पुलिस जांच शुरू, कार्रवाई की प्रक्रिया जारी
रानपुर थाना पुलिस के एसआई भीम सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई
घटना के बाद कांग्रेस नेता देवा भड़क ने भी मामले को गंभीर बताते हुए फैक्टरी में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें