फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: MP और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए इंदौर-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Sat, 21 Feb 2026 03:52 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Train Status: होली के मद्देनजर रेलवे ने इंदौर–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 10 फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कोटा मंडल सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। मध्यप्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को आरक्षण सुविधा के साथ अतिरिक्त राहत मिलेगी।

विज्ञापन
इंदौर से निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के बीच सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन कोटा मंडल के शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी एवं भरतपुर जंक्शन स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली और मध्यप्रदेश के इंदौर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इस ट्रेन में आने-जाने के लिए आरक्षण उपलब्ध है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09309 इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के बीच 22, 27 फरवरी तथा 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27 मार्च 2026 तक शुक्रवार एवं रविवार को कुल 10 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से 17.00 बजे प्रस्थान कर 20.53 बजे शामगढ़, 21.35 बजे रामगंज मंडी, 22.35 बजे कोटा जंक्शन, 23.55 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, अगले दिन 00.43 बजे गंगापुर सिटी एवं 01.38 बजे भरतपुर जंक्शन पर ठहरते हुए 05.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

पढ़ें- युवक की अपहरण कर हत्या: जंगल ले जाकर मारपीट कर अधमरा कर छोड़ भागे, मौत; परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार क्यों?
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन से इंदौर के बीच 23, 28 फरवरी तथा 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 मार्च 2026 तक शनिवार एवं सोमवार को कुल 10 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 08.20 बजे प्रस्थान कर 11.25 बजे भरतपुर जंक्शन, 12.30 बजे गंगापुर सिटी, 13.20 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, 14.35 बजे कोटा जंक्शन, 15.40 बजे रामगंज मंडी एवं 16.20 बजे शामगढ़ पर ठहरते हुए 21.00 बजे इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में इंदौर जंक्शन, देवास, उज्जैन जंक्शन, नागदा जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन एवं हजरत निजामुद्दीन जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें