फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: बांद्रा से जोधपुर के बीच एक-एक फेरे में चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिल रही कंफर्म सीट

Sun, 26 Oct 2025 08:58 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

विशेष ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें AC प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के समय यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन
बांद्रा से जोधपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस–जोधपुर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी कोटा रेल मंडल के कई स्टेशन से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04833 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस का संचालन दिनांक 26 अक्टूबर रविवार को एक फेरा के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन मार्ग में 14.30 बजे सवाई माधोपुर, 16.05 बजे कोटा, 17.03 बजे रामगंजमंडी और 17.28 बजे भवानी मंडी स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन प्रातः 07.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04834 बांद्रा टर्मिनस–जोधपुर का संचालन दिनांक 27 अक्तूबर सोमवार को एक फेरा के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से प्रातः 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में 22.48 बजे भवानीमंडी, 23.13 बजे रामगंजमंडी, 00.35 बजे अगले दिन कोटा एवं 02.20 बजे सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन प्रातः 11.25 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजमेर में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 लोग घायल
विज्ञापन


यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में जोधपुर, मेड़ता रोड, डीडवाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, बोरीवली एवं बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी एवं 03 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें