Kota News: शहर में छोटी सी बात पर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि मृतक की आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई।
राजस्थान के कोटा जिले में चौकीदार के काम को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक चौकीदार पर लाठियों और डंडों से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान दाढदेवी निवासी 35 वर्षीय रामफुल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने सोमवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। ये घटना शहर के उद्योग नगर थाना इलाके के रायपुर में हुई। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रकरण दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का भी गठन कर दिया है।
मृतक और आरोपियों के बीच हुआ था विवाद
झगड़े के बाद आरोपियों ने किया हमला
मृतक के परिजनों का आरोप है कि दूसरे चौकीदार और उसके साथी ने रामफुल पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
उधारी के रुपये वापस मांगने पर युवक पर हुआ हमला
लोहे के पाइप और डंडों से हमला