फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बूंदी के प्रसिद्ध तीनधार मंदिर में लूट के दौरान 70 साल के पुजारी की गलाघोंट कर हत्या 

सार

सीतापुरा गांव के पुजारी छोटूलाल माली का शव तीनधार महादेव मंदिर में गुरुवार सुबह मिला। यह मंदिर तलेरा पुलिस थाने के तहत आता है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी जिले में एक मंदिर में लूट के दौरान 70 वर्षीय एक पुजारी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

सीतापुरा गांव के पुजारी छोटूलाल माली का शव तीनधार महादेव मंदिर में गुरुवार सुबह मिला। यह मंदिर तलेरा पुलिस थाने के तहत आता है। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई। दान पेटी का ताला टूटा मिला है और वह खाली पाया गया है। 
सिंह ने बताया कि पुजारी के शरीर पर चोंट के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिस्थितियों से पता चलता है कि अज्ञात आरोपियों ने पुजारी का गला घोंटा है। संभवत: लूट का विरोध करने के दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदी के पुलिस अधीक्षक ने जय यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दायर किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
तीनधार महादेव मंदिर नेशनल हाईवे-52 पर स्थित तलेरा गांव से कुछ किलोमीटर दूर है। यहां कई पर्यटक व श्रद्धालु आते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें