फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में दूषित पानी पीने से नीट की तैयारी कर रहे 35 छात्र बीमार, एक की मौत

Sun, 16 Oct 2022 05:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोटा।

सार

स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने पानी के 65 नमूने एकत्र किए हैं और इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। वैभव रॉय मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में लगातार दूषित पानी की सप्लाई की वजह से नीट की तैयारी कर रहे 35 छात्र बीमार हो गए। वहीं, एक 18 वर्षीय छात्र वैभव रॉय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को इस मामले में जानकारी दी कि अभी तक की रिपोर्ट में पता चला है कि छात्र लीवर की बीमारी से संक्रमित हो गया था। 

विज्ञापन


वहीं, कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि क्षेत्र के तीन जल आपूर्तिकर्ता संस्थानों से कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और कैंटीनों को दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने पानी के 65 नमूने एकत्र किए हैं और इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। वैभव रॉय मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें