फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: 50 यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, यात्रियों ने कहा- तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था ड्राइवर

Mon, 25 May 2026 01:59 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

सुल्तानपुर से कोटा आ रही एक प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
कार को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकराई यात्री बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां सवारियों से भरी एक निजी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यह हादसा कैथून थाना क्षेत्र में झालीपुरा और जगन्नाथपुरा के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर से यात्रियों को लेकर यह बस कोटा की ओर आ रही थी। बस में उस समय 50 से अधिक यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें: Balotra News: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर कोयले से भरे ट्रेलर में भीषण आग लगने से हड़कंप, चालक ने कूदकर बचाई जान

घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। कई यात्रियों ने उसे धीमी गति से बस चलाने के लिए टोका भी, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी। यात्रियों के मुताबिक चालक आगे चल रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। कैथून थाना एएसआई हीरालाल ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरटेक के दौरान नियंत्रण बिगड़ना सामने आया है। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यात्रियों की ओर से बस चालक के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

वहीं बस मालिक अबरार का कहना है कि बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिसके कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बस के खलासी को भी चोटें आई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें