फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: गांव माडापुर के सुरक्षा गार्ड की रातोंरात बदल गई किस्मत, ऑनलाइन गेम खेलकर जीते दो करोड़ रुपये

Sun, 23 Apr 2023 02:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

जिले के रूपवास के गांव माडापुर का एक युवक रातों रात करोड़पति बन गया। गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले इस युवक ने ऑनलाइन गेमिंग एप में क्रिकेट टीम बनाकर दो करोड़ रुपये का इनाम जीता है।
विज्ञापन
गांव माडापुर का खेम सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के माडापुर गांव का रहने वाला खेम सिंह गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। 16 हजार रुपये महीने की नौकरी से खेम सिंह अपना परिवार चलाता है। खेम सिंह शनिवार देर रात को भरतपुर पहुंचा, जिसका उसके परिजनों और दोस्तों ने स्वागत किया। खेम सिंह ने करीब एक सप्ताह पहले ऑनलाइन गेमिंग एप में क्रिकेट टीम बनाकर खेलना शुरू किया। खेम सिंह ने बताया कि वो एक मैच हार गया था। शुक्रवार को फिर से चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में खेम सिंह ने ऑनलाइन गेमिंग एप में क्रिकेट टीम बनाकर खेलना शुरू किया।

विज्ञापन


इस मुकाबले में खेम सिंह ने एक नंबर रैंक हासिल कर दो करोड़ रुपये का इनाम जीता। खेम सिंह ने बताया कि उसके बैंक अकाउंट में अब तक 69 लाख रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं। 66.50 लाख प्रोसेस में हैं।खेम सिंह ने बताया कि उसके परिवार में मां तीन भाई हैं। सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। खेम सिंह सबसे छोटा है। पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। जब खेम सिंह खुद अकेला गुड़गांव की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें