फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: शादी में जाने के लिए घर से निकले युवक का शव नाले में मिला, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Wed, 19 Feb 2025 07:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

बिजयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जालिया द्वितीय में मंगलवार सुबह एक युवक का शव नाले में उतराता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है कि यह हादसा है या हत्या।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में ग्राम जालिया द्वितीय के समीप मंगलवार को सुबह एक नाले में युवक का शव पाया गया। गांव के लोग जब नाले के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने नाले में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पता चलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर जालिया सहित आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरन्त इसकी सूचना बिजयनगर पुलिस को दी। सूचना पाकर हेड कांस्टेबल योगेश व ललितसिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच-पड़ताल में मृतक युवक की पहचान चित्तौड़गढ़ जिले के भंवरसिंह के रूप में हुई, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। पुलिस ने शव के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी तो जानकारी मिली कि यह युवक किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। शव पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं, जिससे पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा है या किसी ने युवक की हत्या की है। 

यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। फिलहाल पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार युवक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम व आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें