फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: खतरों के खिलाड़ी अज्ञात चोर चलती लाइन से चुरा रहे हैं डीपी और बिजली के तार, डिस्कॉम की नींद हराम

Mon, 28 Oct 2024 12:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

अज्ञात चोर हाई वोल्टेज लाइन से सीधे बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चुराने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते एक महीने में 6 डीपी और बिजली के तार चोरी हो चुके हैं। चोरों की इस हरकत ने डिस्कॉम की नींद हराम कर रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी जिले के भिनाय उपखंड में पिछले एक महीने से डीपी चोर बिजली विभाग के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। विगत एक माह में करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर चोरी हो गए हैं। चोरी की ये वारदातें अब तक उपखंड के छह गांवों में सामने आ चुकी है। इस कारगुजारी से ग्राम कीटाप, छछून्दरा, जेतपुरा, पड़ागा, सरगांव व अर्जुनपुरा अंधेरे का शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन


डीपी चुराने वाले चोर बिजली का झटका लगने व जान के जोखिम के बावजूद चलती लाइन को काटकर ट्रांसफार्मर उतार लेते हैं और उसे खोलकर उसमें भरा तेल व अन्य महंगे सामान व धातुएं निकालकर खाली फ्रेम व खोखों को वही पटक जाते हैं। आमतौर पर बिजली सप्लाई के ये ट्रांसफार्मर ग्रामीण इलाकों में आबादी क्षेत्रों से बाहर की तरफ गांव के मुहानों या रास्तों के एक तरफ लगे होते हैं, जिससे इन्हें खोलते समय किसी को पता नहीं चलता, फिर लाइट बंद होने पर खोजबीन में चोरों की कारगुजारी सामने आती है।

पिछले एक माह में अज्ञात चोर न केवल ग्राम नागोला के पास 6 किलोमीटर लंबा विद्युत तार काटकर ले गए, बल्कि ग्राम कीटाप, छछून्दरा, जेतपुरा, पड़ागा, सरगांव, अर्जुनपुरा सहित कई गांवों से सिंगल फेस व थ्री फेस के ट्रांसफार्मर भी चोरी करके ले गए। आए दिन हो रही इस चोरी से डिस्कॉम खासा परेशान है क्योंकि ऐसे गांवों में विद्युत आपूर्ति फिर से सुचारु करने के लिए नई डीपी उपलब्ध होना बहुत मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें