फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: दीवार फोड़कर किराने की दुकान में घुसे चोर, घी-तेल, ड्राई फ्रूट समेत हजारों की नकदी पर हाथ साफ किया

Mon, 06 Jan 2025 11:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

ताले तोड़कर चोरी करने की घटनाएं होना आम है मगर केकड़ी में चोरी की एक वारदात में अज्ञात चोरों ने एक कदम आगे जाते हुए किराने की दुकान की दीवार फोड़कर और दुकान में रखा हजारों रुपयों का किराने का सामान व नकदी चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जयपुर-भीलवाड़ा बाईपास पर बघेरा तिराहे के पास स्थित एक किराने की दुकान से अज्ञात चोर घी, तेल, काजू, बादाम आदि सामान सहित हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी करने के लिए चोरों ने ताले तोड़ने के बजाय सीधे दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर बड़ा सारा छेद कर दिया और उसमें से अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मामले में पीड़ित दुकान मालिक रुगाराम चौधरी ने केकड़ी सिटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। जानकारी के अनुसार जयपुर-भीलवाड़ा बाईपास पर बघेरा तिराहे पर स्थित सालासर किराणा स्टोर में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से पक्की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात अंजाम दी।

बताया गया कि चोर दुकान से किराने के सामान के साथ गल्ले में रखी करीब 54 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी का पता सुबह उस समय चला, जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा। दुकान खोलने पर पाया कि दुकान में रखा सामान बिखरा हुआ था और दुकान के पीछे की दीवार टूटी हुई थी। फिलहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें