फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: घर की कलह ने ले ली युवक की जान, साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Nov 2024 03:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी शहर में सोमवार की रात काजीपुरा बस्ती में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले एक युवक ने गले में साड़ी का फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन
मृतक सूरज तेली का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी शहर के काजीपुरा इलाके में बीती रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक युवक सूरज तेली (35) पुत्र श्योजीराम आसरवां मूंडिया का रहने वाला है, जो अभी यहां काजीपुरा इलाके में डोराई का रास्ता पर अपनी मां के साथ रहता था। घटना का पता चलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने युवक को फंदे से नीचे उतार कर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि युवक सूरज तेली दिहाड़ी पर मजदूरी करता है। सूरज अपनी पत्नी को कुछ समय पहले ही पीहर छोड़कर आया था। तभी से घर में आपसी कलह चल रहा था। बीती रात सूरज ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि सूरज का एक भाई भी शहर में एक अन्य मकान में रहता है।
विज्ञापन


सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एसआई बनवारीलाल मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मंगलवार सुबह पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या किस कारण से की है, इसके बारे में पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें