शोभाकंवर ने 12वें सवाल पर शो क्विट कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि जवाब गलत न हो जाए। अमिताभ बच्चन की प्रशंसक कंवर ने कहा कि अभिताभ सर से मिलकर मैं तो अरबपति हो गई।
अमिताभ बच्चन के फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कोटा की एक शिक्षिका शोभाकंवर ने 6 लाख 40 हजार की रकम जीती है। शोभाकंवर का हॉटसीट पर बैठने का एपिसोड मंगलवार रात को प्रसारित हुआ। शोभाकंवर ने अभिताभ बच्चन के 11 सवालों के सही जवाब दिए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शोभाकंवर मूलरूप से जयपुर की रहनी वाली हैं। उनके शादी भी जयपुर में ही हुई है। वो पति के साथ लंबे समय से कोटा में रह रही हैं। वो बूंदी जिले के बरूधन के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। केबीसी में शोभाकंवर ने 12वें सवाल का जवाब देने से पहले शो क्विट कर दिया। इसपर उन्होंने कहा कि मैंने रिस्क नहीं लिया और सेफ गेम खेला। क्योंकि अगर 12वें सवाल का आंसर गलत होता तो जीते हुए पैसे भी हार जाती। शो में उन्होंने दो लाइफलाइन के भी इस्तेमाल किया।
सरकारी स्कूल की टीचर शोभकंवर ने आगे बताया कि उन्हें बच्चों का भविष्य संवारना था। इसलिए उन्होंने क्विट किया लेकिन उन्हें लग रहा था कि उन्हें सही जवाब पता है। हालांकि, अचानक से मन में ख्याल आया कि कहीं आंसर गलत न हो जाए।
विज्ञापन
केबीसी विनर शोभाकंवर ने बताया कि अभिताभ के बोलने के तरीके से कभी भी दवाब या तनाव महसूस नहीं हुआ। अभिताभ सर ने बच्चों की मदद का भरोसा दिलाया। शोभा कहती हैं कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है कि इतनी बड़ी लीजेंड हस्ती मेरे साथ जुड़ी है। मेरे स्कूल के बच्चों के लिए कुछ काम करेंगे। उनके लिए डोनेशन देंगे। शोभा ने कहा कि अभिताभ सर से मिलकर करोड़पति क्या में तो अरबपति हो गई।