फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कश्मीरी छात्र से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ, महिला के वेष में घूम रहा था

Thu, 05 Sep 2019 03:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
विज्ञापन
संदिग्ध से खुफिया विभाग की पूछताछ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में बुधवार की देर रात पिटाई के शिकार हुए कश्मीरी युवक से खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की। केंद्रीय आईबी और राजस्थान आईबी की टीम सूचना मिलने के बाद नीमराणा थाना पहुंची। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात कश्मीरी युवक महिला के वेष में घूम रहा था। लोगों ने उसे देखा तो जमकर पिटाई कर दी। कश्मीरी युवक का नाम मीर फैद नीमराणा है जो एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है।
विज्ञापन


बता दें कि छात्र बुधवार की रात करीब नौ बजे लड़की के कपड़े पहनकर कस्बे के बाजार मोतीझील में पीएनबी बैंक कृष्णा टावर के आसपास घूम रहा था। वह बाजार स्थित एटीएम में भी घुसा था। वहां से निकलते हुए लोगों ने देख लिया और बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांध दिया और बच्चा चोर समझ कर जमकर पीटा।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें