द कश्मीर फाइल्स को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर किसी बहस-मुबाहिसा की आवश्यकता नहीं है। मीडिया और सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर जो जो डिबेट हो रही है, उससे भाईचारे और सद्भाव का माहौल बिगड़ता है। मीडिया को भी इससे बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन परिस्थितियों में क्या हालात थे, उस पर वर्तमान में विवेचना को उचित नहीं कहा जा सकता। उस समय कश्मीर से पंडितों का जो पलायन हुआ उसका दर्द सभी देशवासियों को हुआ, चाहे वह किसी भी धर्म के हों। फिल्म के नाम पर जो माहौल बनाया जा रहा है, उससे हिंदू-मुस्लिम सहित विभिन्न धर्मों के बीच खाई और बढ़ेगी, जो किसी भी प्रकार से देशहित में नहीं है।
कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर किसी बहस-मुबाहिसा की आवश्यकता नहीं है। मीडिया और सोशल मीडिया में इस फिल्म पर जो डिबेट होती हैं, उससे भाईचारे एवं सद्भाव का माहौल बिगड़ता है, मीडिया को इससे बचना चाहिए।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 17, 2022