फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करौली में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, सट्टा किंग अमीनुद्दीन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 06:41 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। सट्टा किंग अमीनुद्दीन उर्फ आमीन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों के लेन-देन से जुड़े सबूत जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया, चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस महानिदेशक, जयपुर के निर्देश पर संगठित अपराधियों, माफियाओं, हार्डकोर एवं इनामी अपराधियों के साथ-साथ अवैध जुआ-सट्टा, मादक पदार्थ, अवैध शराब तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश चंद्र विश्नोई एवं जिला पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन और विशेष मॉनिटरिंग में जिला पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है।

सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल टीम करौली ने 27 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के मुख्य आरोपी और कुख्यात सट्टा किंग अमीनुद्दीन उर्फ आमीन (50), पुत्र मईनुद्दीन, निवासी जामा मस्जिद के पास ढोलीखार, थाना कोतवाली करौली को गिरफ्तार किया। आरोपी करौली नगर परिषद की पूर्व सभापति रशीदा खातून (कांग्रेस नेता) का पुत्र बताया गया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

वहीं, 26 दिसंबर 2025 को वृत्ताधिकारी हिण्डौन सिटी एवं थाना हिण्डौन सिटी की टीमों ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश उर्फ कल्ला (44), पुत्र केदारलाल, निवासी बरपाडा हिण्डौन; प्रशांत शर्मा उर्फ कलुवराम (33), पुत्र गोपाललाल, निवासी शाहगंज हिण्डौन; तथा शोएब उर्फ सोहिब (36), पुत्र इस्माईल, निवासी शाहगंज हिण्डौन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: अरावली पर प्रदर्शन नहीं करने वाले 8 जिलाध्यक्षों को नोटिस देगी कांग्रेस, BJP पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट सट्टे में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन, सट्टे के हिसाब-किताब से संबंधित कागजात का एक लिफाफा, जिसमें करीब 18 लाख रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड दर्ज है, एक कैलकुलेटर, दो खाली नोटबुक, चार बॉल पेन, एक बिजली का बोर्ड व तीन मोबाइल चार्जर जब्त किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि अवैध जुआ-सट्टा और संगठित अपराध के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें