फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: 'समाधान का रास्ता संवाद से ही निकलता है'...गुर्जर महापंचायत पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान

Thu, 05 Jun 2025 06:03 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli: गुर्जर समाज की मांगों के बारे में मंत्री बेढम ने कहा कि समुदाय की कुछ प्रमुख मांगें उनके संज्ञान में हैं और वे लंबे समय से उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं। गुर्जर समाज द्वारा महापंचायत की तैयारियां जारी हैं, लेकिन सरकार की ओर से आया यह बयान उसकी संवेदनशीलता और संवाद के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
गुर्जर महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

8 जून को भरतपुर के कारवाड़ी पीलूपुरा में प्रस्तावित गुर्जर महापंचायत को लेकर राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री एवं करौली जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है और वार्ता के सभी दरवाजे खुले हैं।

मंत्री बेढम ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है और समाधान के लिए संवेदनशीलता जताई है।

महा पंचायत के बजाय संवाद से हो समाधान
मंत्री ने कहा कि किसी भी आंदोलन या महापंचायत के बाद समाधान अंततः संवाद से ही निकलता है, तो क्यों न शुरुआत ही वार्ता से की जाए? उन्होंने समिति से आग्रह किया कि वे कभी भी मुख्यमंत्री या संबंधित उच्च स्तर के अधिकारियों से बातचीत के लिए आ सकते हैं। सरकार का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि मिल-बैठकर समाधान निकालना है।

विज्ञापन


पढ़ें: उदयपुर बाईपास पर ट्रक ड्राइवरों ने लुटेरों की कर दी धुनाई, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

मांगों पर संवेदनशील है सरकार
गुर्जर समाज की मांगों के बारे में मंत्री बेढम ने कहा कि समुदाय की कुछ प्रमुख मांगें उनके संज्ञान में हैं और वे लंबे समय से उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं। गुर्जर समाज द्वारा महापंचायत की तैयारियां जारी हैं, लेकिन सरकार की ओर से आया यह बयान उसकी संवेदनशीलता और संवाद के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संवाद की संभावना मजबूत
माना जा रहा है कि मंत्री के इस रुख के बाद सरकार और गुर्जर समाज के बीच फिर से संवाद की संभावना मजबूत हुई है। यदि यह संवाद स्थापित होता है, तो यह राज्य में सामाजिक समरसता और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें