फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान न्यूज: करणपुर वन रेंज में पहली बार पहुंचे कूनो के दो चीते, वन विभाग अलर्ट

Thu, 12 Nov 2026 09:49 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,करौली

सार

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकलकर दो नर चीते 'केजीपी-3' और 'केओएमजी-4' राजस्थान के करौली जिले की करणपुर वन रेंज में पहुंच गए हैं। राजस्थान की किसी एक वन रेंज में पहली बार कूनो के दो चीते एक साथ विचरण कर रहे हैं। करणपुर के जंगल बाघों और तेंदुओं का भी प्रमुख क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकलकर दो नर चीते राजस्थान के करौली जिले के जंगलों में पहुंच गए हैं। दोनों चीतों ने करणपुर वन रेंज में अपना विचरण क्षेत्र बढ़ा लिया है। खास बात यह है कि राजस्थान की किसी एक वन रेंज में पहली बार कूनो के दो चीते एक साथ विचरण कर रहे हैं। करणपुर के जंगल बाघों और तेंदुओं का भी प्रमुख ठिकाना हैं। ऐसे में एक ही क्षेत्र में तीन बड़े शिकारी वन्यजीवों की मौजूदगी ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभाग दोनों चीतों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है।

विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार, कूनो के चीते 'केजीपी-3' और 'केओएमजी-4' इन दिनों करौली के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। 'केओएमजी-4' ने 10 अक्तूबर को मध्यप्रदेश से गोटा घाट के रास्ते चंबल नदी पार की थी। इसके बाद वह महाराजपुर नाका होते हुए करणपुर वन रेंज में पहुंचा। उसकी लोकेशन करौली जिले के कानारदा क्षेत्र में भी दर्ज की गई है। इससे पहले चीता 'केजीपी-3' मंडरायल से आगे बढ़ते हुए करणपुर के जंगलों में पहुंचा था।

बाघ और तेंदुओं के बीच चीतों की मौजूदगी से बढ़ी चुनौती

करणपुर वन रेंज बाघों और तेंदुओं का भी प्रमुख विचरण क्षेत्र है। ऐसे में यहां एक साथ तीन बड़े शिकारी वन्यजीवों की मौजूदगी वन विभाग के लिए निगरानी और सुरक्षा के लिहाज से चुनौती बन गई है। इन वन्यजीवों के शिकार करने के तरीके और व्यवहार अलग-अलग होते हैं। ऐसे में शिकार और अपने इलाके को लेकर इनके बीच प्रतिस्पर्धा की स्थिति बन सकती है। वन विभाग इस बात को ध्यान में रखते हुए दोनों चीतों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

साथ हैं या अलग-अलग, चीतों के व्यवहार पर नजर

करणपुर के जंगलों में पहुंचे दोनों चीते नर हैं। नर चीते कई बार आपस में गठबंधन बनाकर समूह में रहते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 'केजीपी-3' और 'केओएमजी-4' साथ विचरण कर रहे हैं या दोनों का क्षेत्र अलग-अलग है। इसकी पुष्टि के लिए वन विभाग उनके विचरण क्षेत्र को लगातार ट्रैक कर रहा है।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान के प्रभागीय वन अधिकारी आर. थिरुकुराल के अनुसार, करौली जिले के इतने नजदीकी क्षेत्र में एक साथ दो चीतों की मौजूदगी का यह पहला मामला है। वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और दोनों चीतों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें