करौली कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क के बाहर से करीब 8 दिन पूर्व मोटर बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की मोटर बाइक को भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी से बाइक चोरी को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक को भी बरामद कर ली है। करौली कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अपराधियों की अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
थाना अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल वर्धमान और ओमप्रकाश द्वारा 17 मई कलेक्ट्रेट के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धनवीर पुत्र मंटोली मीना उम्र 29 साल निवासी कोसरा थाना सदर करौली जिला करौली को गिरफ्तार किया है।
थाना अधिकारी ने बताया कि 18 मई को राहुल मीना निवासी भउआपुरा थाना मासलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 17 मई को सिटी पार्क के बाहर उसने अपनी बाइक खड़ी की, जिसे अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की तो अभय कमांड के सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी का आरोपी नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी धनवीर को गश्त के दौरान मासलपुर मोड़ से दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है।