महिला थाना पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार आरोपी का गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। महिला थाना पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
करौली महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा व डीएसपी अनुज शुभम के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी नमो नारायण मीणा उर्फ नमो, निवासी मोठियापुरा थाना सदर हिंडौन को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि मासलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 29 फरवरी को स्वयं के साथ सामूहिक बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई थी । मामला दर्ज कर महिला थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था । महिला थाना पुलिस ने आरोपी नमो नारायण मीणा उर्फ नमो मीणा पुत्र प्रीतम मीणा निवासी मोठियापुरा को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।