फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: करौली में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने रखा था पांच हजार का इनाम

Thu, 25 Apr 2024 02:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

आरोपी के खिलाफ एसीजेएम करौली से स्थाई वारंट जारी है। एसपी करौली ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
 
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के प्रयास का आरोपी और पांच हजार के इनामी को करौली सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करौली सदर थाना पुलिस ने आरोपी श्याम उर्फ राधे मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी घटना से बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसीजेएम कोर्ट स्थाई वारंट जारी था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों पर कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में गश्त और बदमाशों की धरपकड़ के करौली पहुंचे। यहां मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास का आरोपी और पांच हजार का इनामी श्याम उर्फ राधे मीना निवासी लखरपुरा कही जाने की फिराक में ससेडी मोड़ पर खड़ा है। 

सूचना पर थानाधिकारी पुलिस जाब्ता के साथ ससेडी मोड़ पर पहुंचा और आरोपी को घेरकर रोका। नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम श्याम उर्फ राधे मीना पुत्र छोटेलाल मीना उम्र 45 साल निवासी लखरपुरा तन जाखेर थाना सदर करौली बताया। आरोपी के खिलाफ थाने में करीब तीन वर्ष पूर्व का हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें