फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: सायपुर गांव में तलाई में डूबने से युवक की मौत, बारिश में प्रतिबंध के बाद भी नहीं मान रहे लोग

Sun, 11 Aug 2024 07:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। क्षेत्र में तेज बारिश से पानी की भारी आवक हो रही है, जिसे देखते हुए पुलिस ने पहले ही लोगों को सावधान रहने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
मौके पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुडगांव थाना क्षेत्र के सायपुर गांव के जंगल में भैंस चराने गए एक युवक की तलाई में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक यादराम चतुर्वेदी का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन


कुडगांव थानाधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि यादराम चतुर्वेदी पुत्र रघुवर चतुर्वेदी उम्र 25 साल निवासी सायपुर जंगल में भैंस चराने गया था। इस दौरान यादराम तलाई में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय युवक डूबने लगा। युवक को डूबते देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को तलाई से बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तलाई से निकाल कर करौली अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से नदी-नाले और बांध तालाब में पानी की भारी आवक हो रही है। खतरे को देखते हुए थाना अधिकारी ने गांव-गांव जा कर क्षेत्र के लोगों को गहरे पानी और बहाव क्षेत्र से दूर रहने के लिए सचेत भी किया था। थोड़ी देर बाद मृतक तलाई में उतरते देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने नहाने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें