फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, दमकलकर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Thu, 13 Feb 2025 03:15 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पहली और दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
आग के कारण खाक हुआ सामान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हिण्डौन में बुधवार रात एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। हादसा शीतल चौराहे स्थित तीन मंजिला गुम्बर मार्ट में हुआ, जहां रात करीब 11 बजे शोरूम की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और शोरूम मालिक को सूचित किया।

विज्ञापन


सूचना पर नगर परिषद की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शोरूम की तीसरी मंजिल पर रेडीमेड कपड़ों का गोदाम था, जहां अचानक आग भड़क उठी। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पहली और दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इससे आसपास के दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि शोरूम के पास अन्य कपड़ों की दुकानें और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें थीं। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटा है, जबकि शोरूम मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें