फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, तिरंगा पोस्टर फाड़ने पर स्थानीय थाने में सौंपी शिकायत

Wed, 16 Aug 2023 08:39 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। कुछ असामाजिक तत्वों ने तिरंगा पोस्टर को फाड़ दिया। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया समेत अन्य भाजपाईयों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज की। 
विज्ञापन
भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के करौली जिले में स्वतंत्रता दिवस पर मंडरायल के औंड मोड से करणपुर के कसेड तक भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा, करौली-धौलपुर सांसद डॉक्टर मनोज राजोरिया सहित भाजपाई मौजूद रहे। 

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के दौरान वक्ताओं ने क्षेत्रिय विधायक पर जमकर निशाना साधा। तिरंगा यात्रा से पूर्व कस्बे में तिरंगा पोस्टर फाड़ने को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत सौंपी। राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा और करौली धौलपुर सांसद ने थाना अधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर धरने की भी चेतावनी की दी। मंडरायल से कसेड गांव तक भाजपा नेता वाहनों के साथ रवाना हुए। यात्रा में करौली धौलपुर सांसद डॉ मनोज राजोरिया बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर चल रहे थे। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सपोटरा विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा अमृतकाल में देश की आजादी का उत्सव है। अमृतकाल हमारे लिए कर्तव्यकाल भी है। हम सभी प्रधानमंत्री के आह्वान पर 'विकसित भारत' निर्माण का संकल्प लेकर राष्ट्रोत्थान के लिए संकल्पित हों। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रिय विधायक पर भी जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


भाजपाइयों से केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
करौली-धौलपुर सांसद डॉक्टर मनोज राजोरिया ने भाजपाइयों से केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, सपोटरा प्रधान प्रतिनिधि, सपोटरा हंसराज बालोती, जिला परिषद् सदस्य गिरिजा मीणा, पूर्व प्रधान शकुन्तला मीणा, उत्तम सिंह जादौन, रूपसिंह सरपंच, बाबू मीणा पूर्व सरपंच समेत स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें