फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: मेर मांडवाड़ा के जंगल से कालन्द्री पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को दबोचा, 14 बंदूक, एक जीप, दो बाइक बरामद

Sun, 12 Mar 2023 01:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

मेर मांडवाड़ा गांव के जंगल में देर रात कालन्द्री पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। आरोपियों के पास से 14 बंदूक और छर्रे, एक जीप और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए हथियार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेर मांडवाड़ा गांव के जंगल में कुछ संदिग्ध लोगों के आने की सूचना पर कालन्द्री पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को यहां से एक जीप दो मोटरसाइकिल और 14 बंदूक, खाने-पीने की सामग्री बरामद हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का अनुमान है कि पकड़े गए आरोपी शिकारी गिरोह के हो सकते हैं। जो वन्यजीव का शिकार करते हैं।

विज्ञापन




कालन्द्री थानाधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि कुछ आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बंदूक और छर्रे मिले हैं उनको देकर लगता है कि आरोपी यहां जंगली जानवरों के शिकार के इरादे से आए थे। फिलहाल, हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि जंगल के हथियार लेकर जाना प्रतिबंधित है साथ ही रात में जंगल में घूमना भी अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें