फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: देश की सबसे सुरक्षित जोधपुर सेंट्रल जेल में फोन पर बात करते कैदी का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल

Tue, 16 May 2023 10:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

देश की सबसे सुरक्षित जेल कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 10 के आरोपी मोबाइल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हत्या, दुष्कर्म और एनडीपीएस एक्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
जोधपुर सेंट्रल जेल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार जोधपुर की सेंट्रल जेल में कैदी का मोबाइल पर बात करते वीडियो वायरल हो गया है। बैरक नंबर 10 का यह वीडियो बताया जा रहा है, जिसमें कई अन्य कैदी भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर जेल से अपराध तंत्र संचालित होने के सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


देश की सबसे सुरक्षित जेल कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल जहां आसाराम बापू, सलमान खान और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा जैसी हस्तियां बंद रह चुकी हैं। कहने को तो यहां सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम हैं, कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसके बावजूद यहां लगातार मोबाइल फोन, अफीम डोडा जैसे चीजें लगातार मिल रही हैं। जोधपुर सेंट्रल जेल का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बैरक नंबर 10 के आरोपी मोबाइल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। ये आरोपी पिछले तीन साल से हत्या, दुष्कर्म और एनडीपीएस एक्ट में विचाराधीन हैं।





बेखौफ तरीके से बैरक के अंदर मोबाइल पर बात कर रहे बंदी
वीडियो में आरोपी बेखौफ तरीके से बैरक के अंदर बात करते हुए वीडियो में दिख रहे हैं। वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। दो दिन पहले ही पुलिस ने जब छापे मार कार्रवाई की, तो उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। इस बार जेल की गतिविधि और पुलिस के छापे मारने की सूचना के बाद बंदियों की गतिविधियां और जेल के अंदर की हड़बड़ाहट ड्रोन के माध्यम से जानना चाहते थे, ड्रोन उड़ाया भी लेकिन कुछ भी हलचल नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें