फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: रिजर्वेशन के बाद भी टीटीई ने नहीं दी सीट, पीड़ित ने रेलमंत्री को किया ट्वीट, आखिर क्या है मामला

Tue, 28 Feb 2023 02:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर से हरिद्वार जा रही ट्रेन में रिजर्वेशन के बाद भी सीट किसी और को अलॉट करने का मामला। पीड़ित ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट कर की शिकायत
विज्ञापन
ट्रेन में सीट को लेकर विवाद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परंपरा के आड़े आए रेलवे के नियम से आहत एक व्यक्ति ने अपनी पीड़ा सीधे रेल मंत्री से की। व्यक्ति ने ट्वीट के माध्यम से रेलमंत्री को टीटीई की शिकायत की। मामला ट्रेन में रिजर्वेशन के बाद भी सीट किसी और को अलॉट करने से जुड़ा है।

विज्ञापन




मामले के अनुसार जोधपुर निवासी एक व्यक्ति ने संस्कारों और परंपरा का हवाला देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग किया। मारवाड़ में एक परिवार में 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्य परंपरा के अनुसार उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार के लिए निकले। परिवार के सदस्य सोमवार को ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस में जोधपुर से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। परिवार के लोगों ने कुल चार सीट बुक करवाईं, जिसमें से एक अस्थि कलश के लिए थी। हरीश ने बताया सफर के दौरान इस सीट पर दूसरा यात्री आ गया। उसको बताया कि यह सीट हमारे पास पहले से ही बुक है। इस पर यात्री ने कहा कि उसे यह सीट टीटीई ने आवंटित कर दी है। हरीश का आरोप है कि बिना पूछे टीटीई ने हरिद्वार ले जाई जा रही अस्थियों की सीट भी बेच दी।

रेलमंत्री से समाधान की मांग
हरीश ने ट्वीट के माध्यम से रेलमंत्री से कहा कि जब हमने रेलवे को सीट का किराया दे दिया है और हम अपने बुजुर्ग की अस्थियां धार्मिक मान्यता के तौर पर ले जा रहे हैं तो सीट दूसरे को बेचने की क्या जरूरत थी? हरीश ने रेल मंत्री से मांग की है कि रेलवे को ऐसी स्थिति में सीट अलॉट करनी चाहिए।
विज्ञापन


काफी पुरानी है परंपरा
मारवाड़ में आस्था की ये परंपरा काफी पुरानी है। मारवाड़ में लोग अस्थियां विसर्जन के लिए जाते समय ट्रेन और सरकारी रोडवेज बस में सफर करते हैं। ट्रेन और बस में एक सीट मृतक के लिए रखते हैं। उसका बाकायदा टिकट भी खरीदा जाता है। रास्ते में हर बात का ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें