फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर रही थी फायरिंग का अभ्यास, घरों तक पहुंची गोलियां

Sat, 20 May 2017 02:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी बाइक की टंकी पर लगी गोली और हाथ में कारतूस लेकर दिखाता ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर में जोधपुर—जैसलमेर रोड पर स्थित चौखा बेरा गांव में शनिवार सुबह हडकम्प मच गया। यहां अचानक गोलियों की बौछार होने लगी और लोगों  ने इधर—उधर भाग कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


दरअसल ये स्थिति यहां पुलिस की लापरवाही के कारण बनी। यहां से करीब 800 मीटर दूर गोलसनी फील्ड फायरिंग रेंज है और वहां सुबह पुलिस जवानों ने अभ्यास के दौरान टारगेट गांव की तरफ होने से अभ्यास कर रहे जवानों की गोलियां गांव तक पहुंच गई। इससे वहां अफरा—तफरी मच गई। 

लोगों ने इसकी सूचना राजीव गांधी नगर थाना पुलिस की सूचना दी तब जाकर गोलीबारी रुकी और लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन एक बाइक की पेट्रोल की टंकी में गोली से छेद हो गया। गांव से काफी मात्रा में गोलियों के अवशेष लोगों ने जमा किए। जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। यह फायरिंग अभ्यास ग्रामीण पुलिस की ओर से किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें