फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB CET Exam: जोधपुर में डमी कैंडिडेट पकड़ाया, 50 हजार लेकर दूसरे की जगह परीक्षा देने बैठा था रीट अभ्यर्थी

Sun, 08 Jan 2023 11:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में शनिवार को समान पात्रता परीक्षा (RSMSSB CET Exam) की दूसरी पारी में एक फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया। आरोपी के पास आगे की परीक्षाओं की तैयारी के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में लालच में वह डमी कैंडिडेट बन गया।
विज्ञापन
जोधपुर में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार - फोटो : RSMSSB CET Exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर शहर की मंडोर पुलिस ने समान पात्रता परीक्षा में शनिवार को एक डमी परीक्षार्थी को पकड़ा है। आरोपी 50 हजार लेकर डमी परीक्षार्थी बना था। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि समान पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। द्वितीय पारी की परीक्षा फूलबाग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रही थी। तब एक परीक्षार्थी के संदिग्ध लगने पर पड़ताल की गई। तब पता लगा कि वह किसी मांगीलाल पुत्र भावाराम के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पकड़ा गया डमी परीक्षार्थी जालोर के करड़ा थानान्तर्गत सेवाड़ा निवासी सुखराम पुत्र माधाराम विश्रोई है। इस बारे में अब केंद्रधीक्षक आशा सोलंकी की तरफ से प्रकरण दर्ज करवाया गया है।


रीट की तैयारी कर रहा है आरोपी 

थानाधिकारी मनीष देव के अनुसार आरोपी से सुखराम से पता लगा कि वह रीट की तैयारी कर रहा है। उसके पास में आगे परीक्षाओं की तैयारी के लिए पैसे नहीं है। वह रूपयों की लालच में आकर डमी परीक्षार्थी बना और परीक्षा देने आ गया। कार्रवाई में पुलिस की टीम में थानाधिकारी सहित एसआई महावीर सिंह, महिला कांस्टेबल बुद्वि, पेमाराम एवं कांस्टेबल विनोद कुमार साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें