फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: होली बाद होगा बब्बर शेर रियाज के मोतियाबिंद का ऑपरेशन, 15 दिन से नहीं देख पा रहा

Fri, 24 Feb 2023 05:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में माचिया जैविक उद्यान के बब्बर शेर रियाज की एक आंख में मोतियाबिंद हो गया है। होली के बाद उसकी आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
बब्बर शेर रियाज के मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के माचिया सफारी पार्क (जैविक उद्यान) के पांच साल के एक नर बब्बर शेर (रियाज) की आंखों का ऑपरेशन जल्द किया जाएगा। रियाज को जन्म से ही दाएं आंख में मोतियाबिंद और दूसरी आंख में ग्लूकोमा है। उसे पिछले 15 दिन से दिखाई देना बंद हो गया है। इसके बाद से जैविक उद्यान के वन्यजीव चिकित्सक ने रियाज को पार्क के डिस्प्ले एरिया से हटाकर विशेष रूम में शिफ्ट करवाया। रियाज की आंखों में बचपन से ही परेशानी है, उसकी यह परेशानी इन दिनों काफी बढ़ गई थी और उसे दिखाई देना बंद हो गया है। 

विज्ञापन


रियाज की आंखों की जांच के लिए शेर को बेहोश करने का काम पार्क के वन्यजीव चिकित्सक डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने किया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने आंखों की जांच की। रियाज की आंखों की जांच के लिए बीकानेर वेटेनरी कॉलेज से पशु नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश कुमार झीरवाल और वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ को बुलाया गया था। जांच में पाया गया कि रियाज की दाईं आंख में मोतियाबिंद है और दूसरी आंख में ग्लूकोमा और अल्सरेटिव किराटाइटिस है। डॉक्टरों ने तय किया कि इसका ऑपेरशन मार्च में होली के बाद किया जाएगा। ऑपरेशन से पहले रियाज को डॉक्टर ज्ञानप्रकाश विशेष रूप से ट्रेनिंग देंगे, ताकि ऑपरेशन के बाद उसकी उचित देखभाल हो सके।

पोस्ट ऑपरेशन केयर की तैयारी...
माचिया सफारी पार्क के प्रशासक और उप वन संरक्षक (वन्य जीव) संदीप छल्लानी ने बताया कि रियाज को बचपन से ही देखने की समस्या है। उसकी एक आंख में बचपन से ही मोतियाबिंद था। पिछले कुछ समय से उसे दोनों आंखों से कम दिखाई देने लगा था। विशेषज्ञ के सुझाव पर बीकानेर पशुपालन यूनिवर्सिटी से टीम बुलाई गई, इस टीम ने अपनी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है, इसके तहत बब्बर शेर की पोस्ट ऑपरेटिव केयर की तैयारी शुरू की गई है। हालांकि, ऑपरेशन का दिन तय नहीं किया गया है, लेकिन ऑपरेशन माचिया पार्क में ही होगा। उसकी आंखों से खराब लेंस हटाकर रोशनी लौटाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें