फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: जोधपुर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, जेसीबी ड्राइवर गिरफ्तार; स्थानीय लोगों में आक्रोश

Wed, 22 Oct 2025 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur Crime: जोधपुर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 23 वर्षीय जेसीबी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और स्थानीय लोग कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी 23 वर्षीय जेसीबी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस जघन्य कृत्य के विरोध में कस्बे में बाजार बंद करवाए गए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे बिलाड़ा क्षेत्र में हुई। आरोपी ने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन बाहर दौड़े और उसकी हालत देखकर स्तब्ध रह गए। बच्ची को तुरंत बिलाड़ा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोधपुर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। वर्तमान में बच्ची का इलाज जोधपुर में जारी है और उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है।
 
बिलाड़ा थानाधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भरतपुर जिले का निवासी है, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपी पीड़ित परिवार से परिचित था, क्योंकि वह पहले बच्ची के गांव में काम कर चुका था और एक रिश्तेदार भी जेसीबी ऑपरेटर है। हाल ही में वह एक पूर्व सरपंच के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होने गांव आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: तीन बच्चों को खो चुकी महिला समेत दो और ने जोधपुर में तोड़ा दम, अब तक 26 लोगों की गई जान
 
इस घटना ने बिलाड़ा कस्बे में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। विरोध स्वरूप कस्बे के बाजार बंद करवाए गए और लोग इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ एकजुट होकर न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सोढ़ा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या यह कोई सुनियोजित अपराध था या अवसरवादी कृत्य। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का पीड़ित परिवार के साथ कितना और कैसा संपर्क था। बच्ची के स्वास्थ्य की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है और उसके बयान दर्ज करने के लिए उचित समय का इंतजार किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- Kota News: कफ सिरप पीने से महिला की मौत के बाद ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, मेडिकल स्टोर-गोदाम से 500 बोतलें जब्त

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें