फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: केमिकल से घी बनाने का आरोप, पाली में डेयरी फैक्टरी पर छापा; मालिक हिरासत में

Wed, 21 Oct 2026 09:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

दिवाली से पहले राजस्थान के पाली जिले के फालना स्थित जादरी रीको क्षेत्र में पुलिस की क्राइम ब्रांच और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने श्री किसान डेयरी एंड फूड प्रा. लि. की फैक्टरी पर छापा मारकर 8,303 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी जब्त किया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले राजस्थान के पाली जिले में पुलिस की क्राइम ब्रांच और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फालना के जादरी रीको क्षेत्र में स्थित श्री किसान डेयरी एंड फूड प्रा. लि. की फैक्टरी पर छापा मारकर 8,303 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी जब्त किया है। आरोप है कि यहां अमानक केमिकल की मदद से घी तैयार किया जा रहा था, जिसे सस्ते दामों पर छोटे दुकानदारों और आम लोगों को बेचने की तैयारी थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने श्री किसान मार्का घी, रैपर, केमिकल और घी बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त कर फैक्टरी को पूरी तरह सील कर दिया। पुलिस ने सादड़ी निवासी फैक्टरी मालिक खेताराम माली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लैब में जांच के लिए भेजे घी के नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किए गए घी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, लैब रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

जयपुर से विशेष टीम भेजकर की गई कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक केबी वंदना के अनुसार, जोधपुर रेंज में बड़े पैमाने पर मिलावटी घी का कारोबार चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक राशि डोगरा डूडी की निगरानी में जयपुर से एक विशेष टीम पाली भेजी गई। इसी दौरान हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को मुखबिर से फालना स्थित फैक्टरी में केमिकल की मदद से घी तैयार किए जाने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर फैक्टरी पर छापा मारा और घी समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली।

दूसरी फैक्टरी में भी मिली गंदगी, खुले खाद्य पदार्थों पर मक्खियां

दूसरी ओर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की विशेष मुहिम के तहत बिंदायका स्थित एचडीडी फूड प्रा. लि. की इकाई पर भी छापा मारकर जांच की गई। आयुक्त अविचल चतुर्वेदी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में पहुंची टीम ने वहां साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण और पैकेजिंग से जुड़े मानकों की जांच की।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मैदा और अन्य कच्चा माल फर्श पर रखा मिला। सोया चाप और मोमोज के कंटेनर भी गंदे पाए गए। इसके अलावा, खुले खाद्य पदार्थों पर मक्खियां और कीड़े मिले, जबकि कुछ पैकेटों पर फफूंद भी पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़ी खामियों की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें