फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सूरसागर में सांप्रदायिक हिंसा, दंगाइयों ने पथराव कर फूंक दी दुकान, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Sat, 22 Jun 2024 08:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

नाबालिगों के बीच झगड़े को लेकर जोधपुर के सूरसागर में तनाव हो गया। दंगाइयों ने देर रात यहां एक दुकान में आग लगा दी। इसके अलावा यहां पथराव की भी सूचना है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में भी यहां ईद के मौके पर जमकर हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
उपद्रव के बाद फोर्स ने संभाला मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर एक बार फिर से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। शुक्रवार को दो पक्षों में हुआ झगड़ा बढ़ते-बढ़ते सांप्रदायिक तनाव का रूप ले गया। देर रात यहां सूरसागर इलाके में पथराव और आगजनी की घटना हो गई। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियां मौके पर तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए जोधपुर पश्चिम के एडीसीपी निशांत भारद्वाज ने बताया कि कुछ दिन पहले सूरसागर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले कुछ नाबालिगों ने मारपीट की थी। इसमें नाबालिग के सिर पर चाबी से हमला कर उसे घायल कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से मामला बिगड़ गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी सूरसागर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति कई बार बन चुकी है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में भी यहां ईद के मौके पर जमकर हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें