फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सीएम से होटल में मिले मानवेंद्र तो प्लेन में साथ नजर आए भाटी, आखिर क्या है इस मुलाकात की वजह

Tue, 19 Mar 2024 09:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

इस मुलाकात को कई तरह से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है मानवेंद्र सिंह की भाजपा में आने की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। भाटी ने कहा कि समर्थकों के साथ बातचीत के बाद लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात करते रवींद्र सिंह भाटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। ये मुलाकात यहां के एक होटल में हुई। इस मुलाकात को कई तरह से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके भाजपा में आने की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। कांग्रेस आलाकमान की ओर अब तक मानवेंद्र सिंह को टिकट न देने से नाराजगी चल रह है।

विज्ञापन


वहीं, शिव के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि समर्थकों के साथ बातचीत के बाद लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला करेंगे। लंबे समय से भाटी के बाड़मेर से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा लगातार उनको मनाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री जोधपुर रवाना हुए तो स्टेट प्लेन में विधायक भाटी भी उनके साथ नजर आए। अब माना जा रहा है कि भाजपा का प्रयास सफल होता दिख रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें