फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: ओवरटेक करने की कोशिश में डंपर के नीचे आए बाइक सवार, तीनों युवकों की मौके पर हुई मौत

Mon, 01 Apr 2024 11:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

तीन बाइक सवार युवकों ने एक डंपर ओवरटेक करने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। सालावास गांव में हुए इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के विरोध में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के सालावास गांव में शिकारपुरा रोड पर सोमवार सुबह एक डंपर ने बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया। तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर डंपर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्रसिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कुचले गए तीनों युवक सालावास गांव के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इधर गांव के लोगों ने गांव के अंदर से होकर बजरी के डंपर गुजरने पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सालावास गांव से गुजर रहे तीन बाइक सवारों ने आगे चल रहे एक डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन सड़क काफी छोटी होने के चलते युवकों की बाइक फिसलकर गिर गई और डंपर की चपेट में आ गई। इससे बाइक पर सवार तीनों युवकों की डंपर के नीचे आने मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल विवेक विहार पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें