फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पहले सीएम और अब राजे से मुलाकात, किस ओर बढ़ रहे शिव विधायक भाटी के कदम? क्या है गुफ्तगू के मायने

Thu, 23 Jan 2025 03:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मारवाड़ दौरे के दौरान शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के कार्यक्रम में उनकी निर्दलीय नेता रविंद्र सिंह भाटी से मुलाकात सियासी चर्चा का केंद्र बन गई। भाटी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मारवाड़ का दौरा सुर्खियों में रहा है। वह शेरगढ़ से विधायक बाबू सिंह राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं। इस अवसर पर मारवाड़ के कई दिग्गज नेता उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से बेअसर रहीं वसुंधरा राजे का असर एक बार फिर अपने चरम की ओर है। तमाम नेताओं से मुलाकात में एक मुलाकात सबसे अहम रही। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा का दौर बना हुआ है। 

विज्ञापन



बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था इसके बाद भी देखा जा रहा है कि उनका लगातार भाजपा नेताओं से मिलने का दौर जारी है। अब चर्चा ये भी है कि क्या रविंद्र सिंह भाटी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं? क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। उस समय भी चर्चा का विषय बने थे। एक बार फिर रविंद्र सिंह भाटी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करने पहुंचे हैं। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा बनी हुई है।

रविंद्र सिंह भाटी ने एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से की मुलाकात
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार सुबह हवाई मार्ग से जोधपुर  पहुंची। एयरपोर्ट के अंदर रविंद्र सिंह भाटी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ मुलाकात की। दोनों के बीच कुछ देर चर्चा होने की भी बात सामने आ रही है। अब इस मुलाकात को लेकर सियासत गरमा गई है। पिछले दिनों लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा माना जा रहा था कि रविंद्र सिंह भाटी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बात नहीं बनीं। इसी बीच रविंद्र सिंह भाटी की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भी मुलाकात हुई। भाटी ने सीएम के साथ हवाई जहाज में बैठकर जोधपुर से उदयपुर तक यात्रा भी की थी। उनके बीच क्या चर्चा हुई इस बात को लेकर बात सामने नहीं आई, लेकिन अब एक बार फिर नई तस्वीर सामने आई है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और रविंद्र सिंह भाटी की मुलाकात हुई है। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके निवास पर मुलाकात की थी। अब रविंद्र सिंह भाटी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात सियासी बाजार को गर्म कर रहा है। राजनीतिक जानकारों के बीच हलचल है कि क्या क्या रविंद्र सिंह भाटी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं?
विज्ञापन


भाटी की वजह से सोलर कंपनी का 8500 करोड़ का निवेश अटक गया
गौरतलब है कि पिछले दिनों बाड़मेर में सोलर कंपनी और किसानों के विवाद में रविंद्र सिंह भाटी ने मध्यस्थता की थी। इसके बाद में सोलर कंपनी का 8500 करोड़ का निवेश अटक गया था। इसके बाद सोलर कंपनी द्वारा रविंद्र सिंह भाटी पर एफआईआर भी करवाई गई थी। इसको लेकर रविंद्र सिंह भाटी का बयान सामने आया था कि वह इसके ऊपर मानहानि का दावा करेंगे। वहीं कुछ दिन पूर्व एक अधिकारी को डांटते हुए का भाटी का वीडियो भी सामने आया था इसके बाद माना जा रहा है कि उसे अधिकारी को अब सस्पेंड कर दिया गया है, जिस तरह से रविंद्र सिंह भाटी का क्षेत्र में दबदबा बढ़ा है और अंदर खाने सरकार द्वारा उन्हें समर्थन मिल रहा है। ऐसे में इन चर्चाओं को और बल मिल रहा है।

सोलर कंपनी के निवेश अटक जाने और भाटी पर दर्ज करवाया मुकदमा
सोलर कंपनी के निवेश अटक जाने और भाटी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद में भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी इस बात को बल मिला है कि सरकार का हाथ कहीं न कहीं रविंद्र सिंह भाटी के ऊपर है। जिस तरह से एक एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद में नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह दो महीने बाद में भी जेल से बाहर नहीं आ पाए हैं। वहीं भाटी पर लगातार मुकदमे दर्ज होने के बाद में भी एक दबंग नेता के रूप में उभर के सामने आए हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भाटी से मुलाकात क्या भाटी को भाजपा में वापसी करवाएगी और इसकी मध्यस्थता क्या पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेगी?
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें