फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: पूर्व सैनिक की निर्मम हत्या, पिकअप से कुचलकर ली जान, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

Mon, 10 Mar 2025 12:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जिले के बालरवा गांव में पूर्व सैनिक की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, वे शव नहीं उठाएंगे। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मथानिया थाना क्षेत्र के बालरवा गांव में आपसी रंजिश के चलते हमलावरों ने एक पूर्व सैनिक की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले उन्हें कार से टक्कर मारी और फिर पिकअप से कुचलकर उनकी जान ले ली। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को दिनदहाड़े मथानिया थाना क्षेत्र के बालरवा गांव निवासी पूर्व सैनिक छत्र सिंह की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने पहले उनका पीछा किया और फिर कार से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद पीछे से आ रही पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। इतना ही नहीं पिकअप से उतरे एक हमलावर ने उनके सिर पर वार भी किया, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

स्थानीय लोग तुरंत छत्र सिंह को लेकर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हत्या की इस वारदात के बाद बालरवा गांव के लोग और राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक वे शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। मथानिया थाना अधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि हत्या के इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

पूर्व सैनिक की हत्या के बाद ग्रामीणों और समाज के लोगों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी और प्रशासन को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर सख्त सजा दिलानी चाहिए। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें