फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: अवैध रूप से रह रहे 153 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया, जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से हुई कार्रवाई

Fri, 23 May 2025 12:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में 153 नागरिकों को जोधपुर से डिपोर्ट किया गया। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत अब तक 1008 बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को 153 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया। इन्हें सीकर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोधपुर लाया गया, जहां से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां से इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पार कराकर उनके देश वापस भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सरकार की ओर से यह सख्त संदेश दिया गया है कि नया भारत अब अवैध प्रवास को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई भी उसी नीति का हिस्सा है।

राजस्थान पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में अवैध प्रवासियों की पहचान की थी। इस दौरान कुल 1008 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें से अकेले जयपुर रेंज से 761 और सीकर से 394 अवैध नागरिक चिन्हित किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में हुआ आउट, जानें लड़के और लकड़ियों में किसने मारी बाजी?

पहले चरण में 148 नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था। अब दूसरे चरण में 153 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा गया है। यह कार्रवाई सीकर पुलिस की निगरानी में की गई, जिसमें नागरिकों को सीकर से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन लाया गया और फिर वहां से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


सरकार को खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि राजस्थान में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद ही यह व्यापक अभियान चलाया गया और विभिन्न जिलों से इन नागरिकों को पकड़ा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें