जोधपुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर हुई स्कूटी दुर्घटना ने बच्चों की सुरक्षा के महत्व को फिर से रेखांकित किया। हादसा तब हुआ जब एक पिता अपनी बड़ी बेटी को स्कूल छोड़ने आए और स्कूटी को पीछे बैठी नन्ही बच्ची के भरोसे छोड़ दिया।
जोधपुर शहर के डाली बाई चौराहे पर स्थित एलाइट चिल्ड्रन एकेडमी के बाहर सोमवार को हुई एक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने अभिभावकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि एक पिता स्कूटी पर अपनी बड़ी बेटी को स्कूल छोड़ने आया था। इसी दौरान उसने स्कूटी को पीछे बैठी नन्ही बच्ची के भरोसे छोड़ दिया। अचानक बच्ची का हाथ गलती से स्कूटी के एक्सीलेटर (रेस) पर लग गया, जिससे स्कूटी तेजी से आगे बढ़ गई और हादसा हो गया।
गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह घटना एक बड़ी चेतावनी के रूप में सामने आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूलों के बाहर इस तरह की लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक सतर्कता और जिम्मेदारी बरतने की अपील की है।