फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: दुबई में फंसे जोधपुर के यात्रियों की बढ़ी चिंता, फ्लाइट रद्द; होटल में इंतजार

Sun, 01 Mar 2026 12:43 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर के 120 लोग कथा कार्यक्रम में शामिल होने दुबई गए थे। इजरायल-ईरान तनाव के कारण फ्लाइट प्रभावित हुई। सभी लोग फिलहाल होटल में रुके हैं और सुरक्षित भारत वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
जोधपुर के श्रद्धालु फंसे दुबई में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के लोगों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। राजस्थान के जोधपुर के करीब 120 लोग इस समय दुबई में रुके हुए हैं। ये सभी लोग जोधपुर के सूरसागर स्थित रामद्वारा से अमृतराम महाराज के साथ कथा श्रवण के लिए दुबई गए थे।

महाराज की कथा 24 से 28 फरवरी तक दुबई में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के साथ भारत से गए लोगों ने भाग लिया। कथा का आयोजन सेवेन सी होटल दुबई में हुआ था।

शनिवार को कथा के समापन के बाद सभी लोग भारत लौटने के लिए दुबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनकी फ्लाइट शनिवार रात करीब एक बजे निर्धारित थी। इसी दौरान पश्चिम एशिया में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन को अस्थायी रूप से प्रभावित किया गया।    

विज्ञापन


पढ़ें: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन का शुभ मुहूर्त हुआ तय, यहां जानें इस तारीख को खेलेंगे रंग

एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन यात्रियों को वापस होटल भेज दिया। इसके बाद से सभी लोग होटल में ही ठहरे हुए हैं। फिलहाल फ्लाइट सेवाएं सामान्य रूप से कब शुरू होंगी, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इस अनिश्चितता ने यात्रियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है।

दुबई में रुके लोगों का कहना है कि वे धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से गए थे और उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि क्षेत्रीय तनाव का असर उनकी वापसी यात्रा पर पड़ेगा। लगातार मिल रही युद्ध संबंधी खबरों से वे मानसिक रूप से चिंतित हैं।

उधर जोधपुर में उनके परिजन लगातार संपर्क में हैं और सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। सभी की निगाहें हालात सामान्य होने और उड़ान सेवाएं बहाल होने पर टिकी हुई हैं, ताकि वे सकुशल भारत लौट सकें।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें